Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

डीएम ने लिया कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक एवं घंटाघर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा

देहरादून; जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह ने कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक एवं घंटाघर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए प्रथम चरण में चार चौराहों को चौड़ीकरण एवं रांउड अबाउट करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कुठालगेट एवं साई मंदिर तिराहे पर 10 मीटर चौड़ी एडिशनल स्लिप रोड बनाई गई है। चौराहों पर गढ़वाल एवं कुमाऊ की संस्कृति से आने वाले पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए पहाड़ पारम्परिक शैली में डिजाइन किया जा रहा है। राज्य की विभूतियों एवं आंदोलनकारियों के मूर्तियों आदि से सुसज्जित किया जा रहा है। जिलाध्किारी ने कुठालगेट पर निरीक्षण के दौरान स्प्रिंग पोस्ट लगाने तथा शेष कार्यों को शीघ्रपूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम सविन बंसल ने बताया कि कुठाल गेट, साई मंदिर, दिलाराम चौक निर्माण, पहाड़ीशैली सौन्दर्यीकरण व साइड रोड निर्माण कार्य लगभगपूर्ण हो गया है। पहली बार ट्रैªफिक सुगमता, जनसुरक्षा एवं पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ होंगे। साथ ही कुठालगेट, साई मन्दिर, दिलाराम चौक एक साथ उच्च स्तर आधुनिकरण कार्य किया गया है। दो अतिरिक्त मोटोरेबल स्लिप रोड निकाली गई है, जिससे यातायात सुगमता में सहायता मिलेगी। साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया है। शहर के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का पूर्ण हो गया है, तथा शहर में 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *