Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

क्षेत्र के नगला तराई मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान

देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी बिशना देवी ने भी मतदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्साह पूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य में पंचायतों को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 23 ब्लॉकों की करीब 1500 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। ऊधमसिंह नगर जिले के चार ब्लॉकों-गदरपुर, बाजपुर, सितारगंज और किच्छा में 246 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले गए ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *