Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

डीएलएम, आरएम की गाड़िया जब्त होते ही उसी दिन हो गया पेड़ों का छपान, कटान

स्वतंत्राता संग्राम सेनानियों के मान सम्मान से जुड़ा है मामला
देहरादून; जिलाधिकारी सविन बसंल ने विगत दिवस स्वतंत्राता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान पुरानी जजी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए प्रस्तावित सदन निर्माण का मामला आया जो कि वन कटान अनुमति के कारण 8 माह से लम्बित था, जिस पर जिलाध्किारी ने वन विकास निगम के आरएम डीएलएम को कार्यवाही के निर्देश दिए थे, अनुमति की कार्यवाही में 1 दिन विलम्ब होने पर प्रशासन ने आरएम, डीएलएम वन विकास निगम का वाहन जब्त करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी।
कार्यवाही तलवार लटकती देख वन विकास निगम के अध्किारियों ने उसी अनुमति की कार्यवाही के साथ ही पेड़ कटान, छपान की कार्यवाही कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। सेनानियों के परिजनों आंवटित सदन निर्माण कार्य को शीघ्र कराने के अनुरोध् पर जिलाध्किारी ने एमडीडीए को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को उक्त भूमि पर पेड़ कटान/ शिफ्टंग की कार्यवाही को आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने पुरानी जजी कलेक्टेªट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन निर्माण कार्य को त्वरित कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे।


किसानों से एक हजार कुंतल जैविक धन खरीदेंगे
देहरादून; कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के प्रबंध् निदेशक विनय कुमार के साथ बैठक कर राज्य में जैविक खेती की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि जैविक उत्पादों की बढ़ रही मांग का लाभ किसानों तक मिलना चाहिए। जैविक खेती कर रहे किसानों की समस्याओं का ठोस समाधन होना चाहिए। प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने मंत्राी को जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण, किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विपणन की व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि पिछली बार उत्तराखंड के किसानों से 400 कुंतल जैविक धन खरीदा गया था, इस बार एक हजार कुंतल जैविक धन खरीदने का लक्ष्य है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *