Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

राज्यपाल से फोटोग्राफर भूमेश भारती ने मुलाकात कर ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ कॉफी टेबल बुक की भेंट

देहरादून; राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि से राजभवन देहरादून में फोटोग्राफर भूमेश भारती ने शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की। इस संकलन में भारती द्वारा हवाई यात्रा के दौरान लिए गए उत्तराखण्ड के प्रमुख स्थलों के एरियल फोटोग्राफ्स को प्रस्तुत किया गया है, जो राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और भौगोलिक विविधता को अत्यंत आकर्षक रूप में दर्शाते हैं।
राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का अवलोकन करते हुए भारती के समर्पण एवं तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारती द्वारा खींचे गए ये छायाचित्र उत्तराखण्ड की आत्मा को छूने वाले हैं। यह पुस्तक न केवल हमारे प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य का परिचायक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय समृद्धि का जीवंत उदाहरण भी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *