Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

जिस्म के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 5 लोग

देहरादून। राजधनी के एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार के गंदे खेल का भंडाफोड़ हुआ है। मौके पर पुलिस को 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयूद्) और शहर कोतवाली पुलिस की देर रात हुई छापेमारी में इस धंाधे का पता चला है। गिफ्तार लोग बिहार और पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में दो पुरुषों और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मैनेजर सहित कुल 5 लोगों गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारणद्) अध्निियम की धराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी के मुताबिक गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि गेस्ट हाउस को चमोली निवासी नरेंद्र सिंह रावत ने लीज पर लिया था। यहां बाहरी राज्यों महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था। ग्राहकों से पफोन पर संपर्क कर उन्हें गेस्ट हाउस में बुलाया जाता था और कमीशन के आधार पर महिलाओं-युवतियों के पास भेजा जाता। होटल को लीज पर लेने का आरोपी पफरार है। ये हुए गिरफ्तार-तापस शाहू (31 वर्ष, पश्चिम बंगाल),कमलेश साहनी (22 वर्ष, बिहारद्), निक्का देवी (24 वर्ष, बिहारद्),संजीत कुमार (43 वर्ष, बिहारद्),गुल्ली देवी (40 वर्ष, बिहारद्) और मनु गुरुंग (32 वर्ष, पश्चिम बंगालद्) शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *