कोटद्वार; देवी रोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य व आधारशिला फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार देर शाम को बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमालयन अस्पताल से आए तकनीशियनों ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आरंभ बैंक प्रबंधक शशांक अग्निहोत्राी व जौलीग्रांट स्थित हिामलयन अस्पताल के जन संपर्क अधिकारी सुधीर जोशी ने किया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक शशांक अग्निहोत्री ने कहा कि बैंक के 70 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान करने से बड़ा और कोई पुण्य नहीं है। आधारशिला समूह के दलजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान हिमांशु रावत, मनोज रावत, संजय कुमार, विवेक नेगी और पारस रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।