Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

विकसित भारत की नींव है मोदी सरकार के 11 वर्षः प्रेमचंद

ऋषिकेश; पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोगों को मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने इन 11 सालों को विकसित भारत की नींव के लिए स्वर्णिम बताया। मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के स्वर्णिम युग के रूप में देखे जा रहे हैं। पीएम मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया है और भारत को एक पहचान दी है। कहा कि कांग्रेस के 65 साल के शासन और अस्थिर सरकारों में आम लोगों का विश्वास उठ गया था और वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा था। पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्षों में इसे बहाल किया है। जिस ब्रिटेन ने भारत पर दो सौ सालों तक राज किया, उस ब्रिटेन को पीएम मोदी ने देश की आजादी के 75 साल के अमृत महोत्सव पर पछाड़ दिया। भारत का निर्यात कई गुना बढ़ा है। साल 2027 में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। देश में 3.80 लाख किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण 11 सालों में हुआ है। आज हम हर दिन कई किलोमीटर के हाईवे का निर्माण कर रहे हैं। कहा कि नमो भारत, अमृत भारत, वंदे भारत से लेकर मेट्रो तक का बड़ा काम हुआ। किसानों के लिए सरकार ने बीज, खाद, सिंचाई, बीमा से लेकर हर मुद्दे पर काम किया है, उनकी आमदनी को कई गुना बढ़ाने का काम हुआ है। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र कुमार, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, निखिल बड़थ्वाल, अनीता प्रधान, सुमन रावत, सीमा रानी, विपिन पंत, पवन गोयल, ज्योति पांडे, पिंकी धस्माना, रिंकी राणा, निवेदिता सरकार, कलूड़ा, ममता ममगाई, अविनाश भारद्वाज, राजेंद्र बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *