विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य
देहरादून; अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत/उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वो सभी अभिभूत नजर आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्रा को अद्भुत और हर रूप से समृ( स्थल बताया।

छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से हुआ अतिथियों का स्वागतः जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराख्ंाड की समृद लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। इस सांस्कृतिक स्वागत से विदेशी मेहमान बेहद खुश नजर आए और उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।
गाड़ी से उतरते ही विदेशी मेहमानों ने कैमरों में कैद किए गैरसैंण के खूबसूरत नजारेः 8 देश के प्रतिनिधि जैसे ही भराड़ीसैंण परिसर पहुंचे, वो प्राकृतिक सुंदरता देख अभिभूत हो उठे। उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकालकर इस अद्भुत क्षण को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। उन्होंने पारंपरिक छोलिया नृत्य कर रहे।
