Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

डीएम ने की सरकार द्वारा गरीब कैदियों के लिए चलायी जा रही योजना की समीक्षा 

चमोली; जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को वीसी कक्ष में सरकार द्वारा गरीब कैदियों के लिए चलायी जा रही योजना की समीक्षा की। जिसमें विचाराधीन एवं दोषसि( कैदियों को गरीब कैदी सहायता योजना देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने बताया कि गरीब कैदियों को सहायता प्रदान करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी इस योजना का उद्देश्य उन गरीब कैदियों को राहत प्रदान करना है। जो जमानत राशि देने में असमर्थ हैं। बताया कि जिन कैदियों का मामला विचाराधीन है उनके लिए अध्कितम 40 हजार व जो दोषसि हैं उनके लिए

अधिकतम 25 हजार की धनराशि सरकार द्वारा दी जाती है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कोई गरीब कैदी जेल में बंद नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *