Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

देहरादून;प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें गंगाजल एवं पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट किये। मुलाकात के दौरान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया, जिसपर केन्द्रीय मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान प्रदेश में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रही क्षति से निपटने के लिए घेरबाड़ योजना के संबंध में भी चर्चा की, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि कृषि मंत्रालय की टीम देहरादून में ही बैठक करने के बाद इस समस्या के समाधन के लिए सकारात्मक निर्णय लेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *