Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

उत्तराखंड में साढ़े तीन लाख कर्मचारी, पेंशनर्स को बड़ी राहत

देहरादून;आरएनएसद्ध। राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रितों के कैशलेस इलाज की बाध दूर हो गई है। कैबिनेट ने अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को 75 करोड़ देने पर मुहर लगा दी है। इससे लाऽों कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिल गई है। मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धमी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागों के कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सचिव गोपन शैलेश बगोली ने सचिवालय मीडिया सेंटर में मीडिया ब्रीपिफंग करते हुए बताया कि कैबिनेट ने गोल्डन कार्ड योजना के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने व अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को 75 करोड़ रुपए लोन के रूप में देने की सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि इस राशि से अस्पतालों का बकाया चुकाया जाएगा जिससे अस्पतालों में गोल्डन कार्ड के तहत इलाज सामान्य रूप से किया जा सकेगा। प्राधिकरण को यह राशि लोन के रूप में दी जाएगी जिसे वह बाद में सरकार को चुकाएगा। प्राइवेट अस्पतालों में पिफर मिलने लगेगा इलाज गोल्डन कार्ड योजना में बकाया बढ़ने की वजह से राज्य व राज्य के बाहर के कई प्राइवेट अस्पतालों ने मरीजों का इलाज करना बंद कर दिया था। इस वजह से कर्मचारियों ने भारी नाराजगी थी। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से योजना को ठीक से संचालित करने की मांग कर रहे थे। अब कैबिनेट के इस पफैसले से हिमालयन हॉस्पीटल, महंग इंद्रेश अस्पताल, ग्रापिफक ऐरा अस्पताल, कैलाश आदि अस्पतालों में इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *