Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शुक्रवार तक असर रहने के संकेत

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, ओलावृष्टि और आंधी की आशंका

देहरादून। देहरादून सहित उत्तराखंड के चार जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिसको देखते हुए वहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी अधिकांश जिलों में इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। आगामी चार मई तक राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *