Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

ग्रामीणों की आवाजाही हुई शुरू हेमकुंड साहिब जाने वाले अस्थायी पुल का निर्माण सफलतापूर्वक हुआ पूरा

जोशीमठ। गोविंदघाट में लोनिवि ने पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थाई पुल तैयार कर दिया है। अस्थाई पुल से आवाजाही शुरू हो गई है। बीते मंगलवार को गोविंदघाट में चट्टान टूटने से मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। जिसके कारण पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

तब से ग्रामीण नदी पर टिन डालकर आवाजाही कर रहे थे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना के दिन ही लोनिवि को अस्थाई पुल तैयार करने के निर्देश दिए थे। लोनिवि ने अलकनंदा नदी पर शुक्रवार को अस्थाई पुल बना दिया है। जिससे लोगों को पैदल आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *