Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर हरिद्वार के बस स्टैंड के पास से गौरव शर्मा निवासी रुड़की को चार नग मॉनिटर लिजर्ड के साथ पकड़ा है।

हरिद्वार वन विभाग की टीम ने मॉनिटर लिजर्ड के अंगों के साथ एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने तस्कर के कब्जे से 4 नग हत्था जोड़ी (मॉनिटर लिजर्ड के अंग) बरामद किए हैं। विशालकाय छिपकली जैसे दिखने वाले इस जीव के अंगों का इस्तेमाल शारीरिक ताकत बढ़ाने के साथ तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और टोटके में भी होता है। हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरिद्वार बस स्टैंड के पास से गौरव शर्मा निवासी रुड़की को चार नग मॉनिटर लिजर्ड के हेमी पेनिस के साथ पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

रेंज अधिकारी ने बताया कि आरोपी पढ़ा लिखा है और यूट्यूब चैनल चलाता है। उसने मॉनिटर लिजर्ड के अंग किसी अन्य से खरीदे थे और आगे इन्हें बेचने की फिराक में था। हरिद्वार वन प्रभाग ने सर्वसाधारण से अपील की है कि वन्यजीवों एवं वन्यजीवों के अंगों की तस्करी वन अपराध की श्रेणी के अंतर्गत आता है। कुछ लोग, अन्य लोगों को गुमराह कर वन्य जीव के अंगों का पूजा-पाठ आदि में उपयोग किए जाने की सलाह देते हैं जो कि भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथासंशोधित 2023 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। अगर कोई व्यक्ति उक्त गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना वन विभाग या निकट वन चौकी को देने का कष्ट करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *