Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

प्रचार के आखिरी दिन देहरादून के रोड शो में भाजपा ने दिखाई ताकत

देहरादून। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून शहर में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में रोड शो किया। जगह-जगह सीएम धामी का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जिस सड़क से भी रोड-शो गुजरा वहां लोग सीएम धामी के नारे लगाते नजर आए।

भाजपा महानगर कार्यालय से शुरू हुआ सीएम धामी का रोड-शो परेड ग्राउंड, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए राजा रोड मेन रोड तिराहा में पहुंच संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार देहरादून के समग्र विकास के लिए संकल्पित रही है। शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई कार्य करवाए गए हैं। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड समेत कई कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली ,विधायक बृजभूषण गैरोला ,पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा समेत वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *