Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने सीईओ को सौंपा समस्याओं का पुलिंदा

मुख्य कार्याधिकारी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया

देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से कर्मचारी की समस्याओं के हल की मांग की।

बीकेटीसी कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी ने बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनवाने, प्रौन्नति, सीजनल वरिष्ठता सूची बनवाने, विगत सप्ताह केदारनाथ में दिवंगत हुए कार्मिक के पाल्यों को 5 लाख रूपये कीआर्थिक सहायता दिये जाने, कर्मचारियों का विभागीय बीमा, कर्मचारियों के ईपीएफ जमा किये जाने की सीमा 15 हजार रूपये मानदेय से अधिक रखे जाने,आकस्मिक दुर्घटना होने‌ पर नियत धनराशि का प्रावधान किये जाने संबंधी ज्ञापन मुख्य कार्याधिकारी को सौंपा ।

मुख्य कार्याधिकारी ने कर्मचारी संघ की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के सदस्य संजय चमोली, संजय भट्ट कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *