Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

केदारनर्सिंग जात्रा मोहत्सव और श्रीमद्भागवत महापुराण का समापन ।

केदारनर्सिंग जात्रा मोहत्सव और श्रीमद्भागवत महापुराण का समापन ।

उत्त्तरकाशी ।

चिन्यालीसौड़ के ग्राम सभा रौंतल में केदारनर्सिंग मंदिर प्रांगड़ में चल रहा केदारनर्सिंग जात्रा मोहत्सव और श्रीमद्भागवत महापुराण का को समापन हो गया है।

केदारनर्सिंग मंदिर ट्रस्ट और ग्राम, क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित इस जात्रा महोत्सव का सुभारम्भ कलश यात्रा के साथ 11 नवम्बर से हुआ जिसमे बाद 7 दिन का भागवत महापुराण का आयोजन किया गया। वृन्दावन से कथा वक्ता संत लावदास महाराज ने 7 दिनों तक क्षेत्र की जनता को श्रीमद्भागवत सुनाई।

ट्रस्ट के संयोजक गोपाल प्रकाश मिश्रा और सचिव सुंदर नारायण मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन प्रवासियों को साथ लेकर केदारनर्सिंग मंदिर का भव्य नवनिर्माण को लेकर रखा था।

कार्यक्रम में यमनोत्री विधायक संजय डोभाल,जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने शिरकत की । सभी ने मंदिर निर्माण के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वाशन दिया।

कार्यक्रम में। ट्रस्ट के अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा शशिकांत मिश्रा ,कोषाध्यक्ष नरेश चन्द्र मिश्रा उपाध्यक्ष, नत्थी राम मिश्रा, अध्यक्ष मन्दिर निर्माण समिति उपस्थित रहे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *