Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

जंगल गया नेपाली पत्थरों के बीच फंसा,रेस्क्यू कर पहुचाया अस्पताल ।

उत्तरकाशी। गंगनानी में एक नेपाली व्यक्ति जंगल गया, लेकिन पत्थरों के बीच फंस गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की और उसे वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली की एक नेपाली व्यक्ति गोरखा बहादुर उर्फ तिलक जंगल में लकड़ी लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया। इस पर पुलिस  ने नेपालियों को साथ लेकर और आपदा स्वयं सेवक राजेश रावत के साथ जंगल में गए। जहां देर रात एक नेपाली पत्थरों के बीच में गिरा हुआ मिला। वह बेहोशी की हालत में था। घायल को गंगनानी में तैनात पुलिस चैकी प्रभारी एएसआई हरिमोहन और उनके साथी उठाकर नेपालियों के आवास तक लेकर गए। इसके बाद एएसआई हरिमोहन अपनी गाड़ी से घायल को भटवाड़ी अस्पातल ले गए। युवक का इलाज चल रह है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *