Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में निगम कर्मचारी ने गंगा में लगाई छलांग,तलाश जारी ।

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में कार्यरत एक कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में 72 सीडी गंगा घाट से गंगा में छलांग लगा दी। देखते ही देखते निगम कर्मचारी गंगा में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल गंगा में निगम कर्मचारी का कुछ पता नहीं चला है। वहीं युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के मुताबिक सोमवार की दोपहर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक युवक ने 72 सीढ़ी गंगा घाट से गंगा में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चैकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पुलिस को पता चला की गंगा में छलांग लगाने वाला युवक नगर निगम का कर्मचारी है और उसका नाम रामकुमार उर्फ नकुल निवासी वाल्मीकि नगर ऋषिकेश है। नकुल ने गंगा में छलांग क्यों लगाई, इसका पता अभी नहीं चला है।
त्रिवेणी घाट चैकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों के होने की वजह से पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम संयुक्त रूप से गंगा में नकुल की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं निगम कर्मचारी के गंगा में कूदने की सूचना के बाद से पूरे निगम कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही हैं। हर कोई नकुल के बारे में शोकाकुल दिखाई दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *