Breaking
Sat. Jun 13th, 2026

मुख्यमंत्री ने 27 सहायक जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र ।

देहरादून –प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के आधीन लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 उप कारापालो तथा 285 बंदी रक्षक सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, इस दौरान उन्होंने सभी नव आधिकारियों और पुलिस सिपाहियों को बधाई देते हुए अपने व्यक्तव्यों में कहा कि आज का आप सभी के लिए काफी उत्साहित कर लेने वाला अवसर है, क्योंकि कड़े परिश्रम के बाद आप इस मुकाम तक पहुंचे हैं, पहले ही दिन अपने लिए नियम निर्धारित कर लें, आपको पद के मुताबिक जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें, इस मौके पर सचिव गृह शैलेश बंगाली, कारागार महानिदेशक विमला गुन्जाय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *