Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,2 महिला और 2 युवक गिरफ्तार।

हल्द्वानी में आज पुलिस ने घर मे चलाये जा रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सैक्स रैकेट में शामिल 2 महिलाओं और 2 युवकों को भी गिरफ्तार किया है व 1 युवती को रेस्कयू किया है।

घर में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली थी कि कलावती कालोनी में एक घर में संदिग्ध गतिविधियों के चलते सेक्स रैकेट चलने का अंदेशा है जिसकेबाद पुलिस ने घर पर छापा मारा तो सूचना सही साबित हुई।

मूल रूप से बंगाल की रहने वाली हैं महिलाएं

पुलिस द्वारा अचानक हुई इस छापेमारी में मौके पर सेक्स रैकेट चलता हुआ पाया गया। पुलिस की टीम ने मौके से 2 महिलाओं को पकड़ा है साथ ही 2 युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं सैक्स रैकेट के चंगुल से एक युवती को भी रेस्क्यू किया गया है। पकड़ी गई महिलाएं मूल रूप से बंगाल की रहने वाली बताई जा रहीं हैं। पुलिस इन सभी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है संचालिका तानिया

जांच के दौरान पता चला है कि सेक्स रैकेट को चलाने वाली एक महिला है जिसका नाम तानिया शेख है और आरोपित तानिया शेख पहले भी सेक्स रैकेट चलाने के आरोपों में गिरफ्तार की जा चुकी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *