Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

26 फरवरी से देहरादून में होगा विधानसभा का बजट सत्र ।

देहरादून :-
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून में होगा। कितने दिनों का सत्र होगा, अभी तय नहीं हुआ है।
धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से प्रश्नों के जवाब तैयार कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है।

पक्ष-विपक्ष के 40 विधायकों ने सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के बजाय देहरादून में कराने की मांग रखी थी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा।प्रदेश सरकार आम बजट कब पेश करेगी ।
यह कार्यमंत्रणा में तय किया जाएगा। वहीं, सत्र के लिए विधायकों से प्रश्न आने शुरू हो गए हैं। वही विपक्ष ने सत्र को लेकर रणनीतियां तय कर ली हैं भाजपा की माने तो सरकार बजट के अनुरूप बजट पेश करने वाली हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *