Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

खानपुर लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 2 घायल 

रुड़की:  मंगलवार रात लगभग तीन बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। कस्बे के पास एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। और दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल ( 29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को लक्सर के अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत बिगड़ने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि प्रथम दृश्य झपकी आने के चलते सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला लगता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। 

Related Post